{"_id":"6a04484324936813540bd7ba","slug":"raigarh-two-villagers-died-in-separate-road-accidents-5-others-injured-are-undergoing-treatment-in-hospital-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4274103-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: रायगढ़ में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: रायगढ़ में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत, पांच लोग घायल
Wed, 13 May 2026 03:40 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 03:40 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कारों के अनियंत्रित होने से हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। इन हादसों में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। तेज रफ्तार कारों के अनियंत्रित होने से ये घटनाएं हुईं, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पहली घटना सक्ती जिले के कर्रापाली अडभार के पांच ग्रामीणों के साथ हुई। कन्हैया लाल बंजारे (50 साल), अंजली बंजारे (22 साल), ललिता बंजारे (45 साल), भास्कर बंजारे (12 साल) और बसंत बघेल (13 साल) अंबिकापुर से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
तड़के करीब 3 बजे खरसिया क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चला रहे कन्हैया लाल बंजारे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजा। घायलों को खरसिया के निजी अस्पताल और रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह की दूसरी घटना में राधेश्याम भारतेंदु ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके जीजा शिवकुमार आजाद ने बताया कि ग्राम ईला से महेश कुमार भारतेंदु, चंद्रकांत अजगल्ले के साथ छतराम भारतेंदु को रायपुर ले जाया जा रहा था। रात करीब 12 बजे मिरीगुड़ा पुलिया के पास कार चालक चंद्रकांत अजगल्ले ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में छतराम भारतेंदु की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। महेश कुमार भारतेंदु के मुंह में चोट आई और उनके कई दांत टूट गए।
घायलों को तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राधेश्याम भारतेंदु की रिपोर्ट के आधार पर धरमजयगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इनोवा कार चालक चंद्रकांत अजगल्ले के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उस पर धारा 184, 106 (1) 125(ए) 281 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।