फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh stone pelting on municipality JCB driver clash with localites

Chhattisgarh: अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम की जेसीबी पर पथराव, जेसीबी चालक व सफाई निरीक्षक से हुई बहस

Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

निगम के अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी का चालक वहां से अतिक्रमण हटाने लगा। इससे विवाद और बढ़ गया। इस बीच व्यापारी आक्रोशित हो गए और वहां जेसीबी के ऊपर चढ़ कर चालक से हुज्जतबाजी करते हुए उसके हाथ पकड़ कर नीचे खींचने लगे।

विज्ञापन
Raigarh stone pelting on municipality JCB driver clash with localites
रायगढ़ में चला जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिक्रमण हटाने के लिए गई निगम की टीम में स्वच्छता प्रभारी व स्वच्छता निरीक्षक के साथ हुज्जतबाजी करते हुए जेसीबी में पथराव कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर विवाद शांत हुआ। नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम का तोडू अमला चक्रधर नगर स्थित बोइरदादर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया था। उक्त क्षेत्र में मछली पसरा व सब्जी की दुकान अवैध रूप से काबिज होकर संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण  हटाने के दौरान वहां की नालियां अव्यवस्थित हो गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी रमेश तांती, स्वच्छता निरीक्षक राजू पाडेंय सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इस समय वहां फिर से कब्जा कर दुकान संचालित की जा रही थी। ऐसे में निगम अमले ने अतिक्रमणकारियों को दुकान हटाने की बात कही। इस बात को लेकर निगम कर्मचारी व बेजाकब्जाधारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी का चालक वहां से अतिक्रमण हटाने लगा। इससे विवाद और बढ़ गया। इस बीच व्यापारी आक्रोशित हो गए और वहां जेसीबी के ऊपर चढ़ कर चालक से हुज्जतबाजी करते हुए उसके हाथ पकड़ कर नीचे खींचने लगे।

बताया जा रहा है कि इससे जेसीबी अनकंट्रोल हुई और वहां खड़े व्यापारियों को लगी। इससे नाराजगी और बढ़ गई। इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर उठा कर जेसीबी चालक पर फेंकने लगे।  मामला बिगड़ता देख निगम के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। 

पहले भी हुआ है विवादनगर निगम के द्वारा बेजा कब्जा हटाए जाने की बात को लेकर इससे पहले भी विवाद हो चुका है। जूटमिल क्षेत्र में जब यह विवाद शुरू हुआ तो विधायक प्रकाश नायक मौके पर पहुंचे थे। इसके नगर निगम की कार्रवाई रूकी। वहीं सतीगुढ़ी चौक पर कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के महामंत्री शाखा यादव ने इसका विरोध किया। इसके अलावा कई मौके पर कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हुई है। 

एक दिन पहले वहां से निगम के द्वारा वहां से अतिक्रमण हटाया गया था। शुक्रवार को नाली सफाई के लिए निगम अमला पहुंचा था, जहां नाराज व्यापारियों ने विवाद कर दिया। -प्रकाश राव अहिर, चक्रधर नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed