फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Accused arrested for misdeed with woman by giving her intoxicant in cold drink in raigarh

CG: कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ...बेसुध हालत में बनाया अश्लील वीडियो, फिर करता रहा यह घिनौना काम

Tue, 03 Feb 2026 06:33 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 06:33 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Accused arrested for misdeed with woman by giving her intoxicant in cold drink in raigarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पीड़िता ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई थी। तबीयत खराब होने के कारण वह जनवरी 2025 से अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए मिट्टी गिरवाई गई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।

विज्ञापन

Accused arrested for misdeed with woman by giving her intoxicant in cold drink in raigarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के अनुसार छह अप्रैल, रविवार की शाम आरोपी उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

इसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए छाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed