Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh police caught two bike riding youths with 22 lakh cash

Raigarh: पुलिस ने 22 लाख कैश के साथ बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ में नहीं दे सके उचित जवाब

Tue, 17 Dec 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने बाइक सवार के बैग से 500-500 के 45 बंडल नोट,  कुल 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। नगद रुपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Raigarh police caught two bike riding youths with 22 lakh cash
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो युवकों से साढ़े 22 लाख रुपये कैश जब्त किया है। जब्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा सूचना पर इंदिरा नगर में एक प्लैटिना (सीजी 13 एम 5796) में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गजानंद राव कातोरे (55 साल) पिता अभिमन्यु राव, निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ बताया और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गजेश देवांगन (39 साल) पिता मृत्युंजय देवांगन, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया। 
विज्ञापन


गजानंद राव के पास रखे बैग के अंदर 500-500 के 45 बंडल नोट (प्रत्येक बंडल 50000) कुल 22 लाख 50 हजार रुपये मिले। नगद रुपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया गया। पेट्रोलिंग टीम द्वारा गजानंद राव और गजेश देवांगन को रकम के साथ थाने लाया गया। जब्त रकम के संबंध में थाना कोतवाली में धारा 106 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed