फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Police arrested 14 accused in a fraud case 75 lakh Rs

रायगढ़ में बड़े सिंडिकेट का खुलासा: 14 ठगों को दबोचा, इतने लाख की ठगी में थे शामिल; बिहार से है कनेक्शन

Tue, 20 Aug 2024 09:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी करने वाले 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 40 मोबाइल, 49 एटीएम और पासबुक के अलावा कैश बरामद किया है।

विज्ञापन
Raigarh Police arrested 14 accused in a fraud case 75 lakh Rs
14 ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 75 लाख की ठगी के मामले में 14 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम, बैंक पासबुक के अलावा नदगी रकम बरामद किया है। आरोपियों के द्वारा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के नाम हुई थी ठगी की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 14 सदस्यों को बिहार की राजधानी पटना के अलावा अलग- जिलों से गिरफ्तार किया है। रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले 40 मोबाइल, 49 एटीएम, बैंक पासबुक और नकदी रूपये बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक पोस्टमैन सहित एक युवती भी शामिल थी। आरोपियों के द्वारा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के नाम खरसिया के एक व्यवसायी से ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था।     
विज्ञापन


फेसबुक में विज्ञापन देखा था पीड़ित
रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में संपूर्ण घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित व्यवसायी ने करीब डेढ से दो माह पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरसिया थाने में दर्ज हुआ था ठगी का अपराध
कॉलर ने खुद को कंपनी का प्राधिकृत कर्मचारी बताया और धीरे-धीरे पीड़ित से विभिन्न शुल्कों के नाम पर 75 लाख रुपये ठग लिए। जब डीलरशिप नहीं मिली और आरोपियों ने और पैसे की मांग की, तब व्यवसायी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना खरसिया में अज्ञात मोबाइल धारकों के विरूद्ध धारा 318, 61(2)(ए) पंजीबद्ध किया गया। 

बिहार में एक हफ्ते तक चला आपरेशन
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। घटना के 24 घंटे के अंदर इस 9 सदस्यीय टीम ने बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी की और एक हफ्ते चले इस लंबे ऑपरेशन में  बैंक खातों की जांच, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और बैंक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

आरोपी 8 लेयर में करते थे ठगी
आरोपीगण एक संगठित सिंडिकेट बनाकर कुल 8 परतों (layers) में ठगी को अंजाम देते थे।   
LAYER -1  खाता धारक जिनके नाम से फ्रॉड के पैसे मँगवाने हेतु खाता खुलवाए जाते थे ।
LAYER-2 जिनके द्वारा खाता धारक के आधार कार्ड में उनके वास्तविक पते को बदलकर फ़र्ज़ी पता दर्ज किया जाता था ।
LAYER-3 जिनके द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों से फ़र्ज़ी सिम लाकर उपलब्ध कराया जाता था ताकि इन सिम कार्ड का प्रयोग फ्रॉड कॉलिंग एवं बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रूप  में किया जा सके । 
LAYER-4 जो फ्रॉड सिम एवं फ्रॉड एड्रेस ke आधार पर LAYER-1 के साथ विभिन्न बैंकों में उनका खाता खुलवाने जाते थे।
LAYER- 5 पोस्ट आफ़िस के डाकिया जिसके द्वारा बैंक से रजिस्टर्ड डाक में प्राप्त ATM कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को फ़र्ज़ी एड्रेस पर डिलीवर किया जाता था।
LAYER-6  जिनके द्वारा पोस्टमैन से सभी फ़र्ज़ी खाता धारकों का एटीएम, पासबुक चेक बुक आदि प्राप्त किया जाता था एवं फ्रॉड पैसे खाते में आने पर तुरंत पैसों का आहरण करके मुख्य सरग़ना को दिया जाता था।
LAYER -7 जो प्रतिदिन फ्रॉड कॉलिंग करने वालों को उपलब्ध/एक्टिव अकाउंट की जानकारी देते थे। ताकि उसमें प्रार्थी को ठगकर उसके पैसे मंगाए जा सके।
LAYER -8 मुख्य कॉलिंग टीम जो फर्जी नंबरों का प्रयोग कर प्रार्थी को कॉल कर ठगी को अंजाम देते थे एवं पैसा आने पर नीचे के सभी लेयर्स को यथोचित कमीशन बाटते थे । इस प्रकार पुलिस की पकड़ में आने से बचने के हर संभव प्रयास के बावजूद भी रायगढ़ पुलिस द्वारा अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता से इस गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है निकट भविष्य में और भी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम  
 (1) सावन कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी दौलतपुर पीटर इंग्लैंड शोरूम के पास पोस्ट जमालपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर (बिहार) हाल मुकाम पटेल कलानी संदलपुर थाना बहादुरपुर जिला पटना (बिहार) 
(2) कुमार विद्यानंद उम्र 37 वर्ष निवासी पिरोजा थाना एकरसराय जिला नालन्दा बिहार हाल ठिकाना रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
 (3) मिंकू कुमार उर्फ सोनू  उम्र 24 वर्ष निवासी गुलाबचक थाना हिल्सा जिला नालन्दा (बिहार) हाल पता रामकृष्ण नगर मुकेश सिंह का घर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
( 4) विकास कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्वाल बिगहा पोस्ट मानिकपुर पुलिस  थाना करय परशुराय जिला नालन्दा (बिहार) हाल मुकाम रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
( 5) नयन पांडे उर्फ प्रदुमन उर्फ भार्गव उम्र 25 वर्ष निवासी नोनौरा थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार), साहपुर देवनगर कॉलोनी रोड नं.  01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

(6) पवन कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी बस्ती वार्ड नं. 3 थाना हरनौद जिला नालंदा हाल मुकाम शाहपुर
देवनगर रोड नं. 01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
(7) सतीश कुमार  उम्र 20 वर्ष निवासी धरमपुर थाना कसार जिला शेखपुरा बिहार हाल मुकाम साहपुर थाना रामकृष्ण नगर जिला  नालन्दा (बिहार)
(8) राहुल कुमार  उम्र 20 वर्ष निवासी शकरोड़ा थाना नगरोसा जिला  नालन्दा हाल स्थान न्यू जगनपुरा सुभाष नगर रोड नंबर 14 रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार) 
(9) अंकित कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 70 नंदगोला बड़ी संगत दिवेन्दर यादव का मकान थाना मरसलामी जिला पदना 
(10) शुभम कुमार महतो उम्र 29 वर्ष निवासी बस्ती थाना हरनौद जिला नालन्दा (बिहार)
(11)  अनिल कुमार शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी हरगावा पोस्ट हरगावा थाना मानपुर जिला नालन्दा (बिहार)
(12) पिन्टू कुमार पांडे  20 वर्ष निवासी नरौरा, थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार)
(13) आरती कुमारी  उम्र 19 साल निवासी जीवनचक थाना शाजहांपुर, पटना (बिहार)
(14) पप्पू कुमार उम्र 32 साल निवासी रायपुरा इमली चौंक पोस्ट व थाना फतुहा, जिला पटना (बिहार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed