{"_id":"69e70d8ab943f126e60e2f39","slug":"raigarh-news-a-young-man-who-went-out-to-distribute-his-own-wedding-card-died-in-a-road-accident-falling-into-a-pit-in-the-dark-of-night-mourning-spread-among-the-family-members-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4191441-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गड्ढे में गिरकर मौत, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गड्ढे में गिरकर मौत, मातम में बदली खुशियां
Tue, 21 Apr 2026 11:25 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
छाल थाना
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल निषाद निवासी तरेकेला ने छाल थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसका बेटा कमल सिंह निषाद 30 साल, 19 अप्रैल की शाम 4 बजे अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से निकला था। बाबूलाल निषाद ने बताया कि रात करीब 8:35 में उसके दामाद सुरेश निषाद ने उसे फोन करके बताया कि बोजिया-घूमापहरी मेन रोड के पास कमल की बाइक गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद वे लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही कमल निषाद की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में उसे गड्ढा दिखा नहीं होगा, जिससे यह दुर्घटना हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। जिस घर में होने वाली शादी होने को लेकर खुशियां देखी जा रही थी, अब उस घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन