{"_id":"698c722afedb46924e045676","slug":"raigarh-imroz-khan-went-out-to-buy-a-goat-died-after-colliding-with-an-electric-pole-while-returning-home-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3939228-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: बकरा खरीदने के नाम पर घर से निकला इमरोज, रास्ते में बिजली के खंभे से टकराई बाइक; अब जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बकरा खरीदने के नाम पर घर से निकला इमरोज, रास्ते में बिजली के खंभे से टकराई बाइक; अब जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Feb 2026 06:55 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:55 PM IST
सार
रायगढ़ में कूड़ेकेला निवासी इमरोज खान की बाइक देर रात घर लौटते समय नियंत्रण खोकर बिजली खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूटा और गड्ढे में गिरकर मौके पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई। जहां बकरा लेने गए युवक की बिजली खंभे से तेज रफ्तार बाइक टकराने के कारण मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कूड़ेकेला निवासी इमरोज खान बकरा लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच, साहिद खान नामक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि छाल मुख्य मार्ग पर इमरोज खान का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बिजली का खंभा टूटा हुआ था और उसके पास ही इमरोज खान का शव गड्ढे में पड़ा था। प्रारंभिक अनुमान है कि देर रात घर लौटते समय इमरोज खान अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा छाल थाने में दी गई सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम की। इस मामले में आगे की कार्रवाई धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए की जा रही है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और संभवतः रात के अंधेरे में दृश्यता की कमी जैसे कारक शामिल हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया है।