{"_id":"69b12db2e19a960b5802d435","slug":"raigarh-elderly-man-injured-in-wild-elephant-attack-incident-occurred-while-he-was-defecating-two-groups-of-elephants-present-in-the-area-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4036780-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजराज का आतंक: रायगढ़ में जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल, दहशत का माहौल; इलाके में हाथियों का दो दल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज का आतंक: रायगढ़ में जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल, दहशत का माहौल; इलाके में हाथियों का दो दल मौजूद
Wed, 11 Mar 2026 02:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:54 PM IST
सार
Elephant Attack: रायगढ़ जिले में आज सुबह एक जंगली हाथी के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को तत्काल गांव वालों की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया। पत्थलगांव अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
हाथी के हमले से बुजुर्ग घायल
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला बाकारूमा रेंज का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बाकारूमा रेंज के अंतर्गत आने वाले सारसमार गांव का रहने वाला ललकूराम उरांव 75 साल, आज सुबह छह बजे के आसपास शौच करने जंगल किनारे गया हुआ था। इसी बीच एक जंगली हाथी ने बुजुर्ग की पीठ पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर ललकूराम अपने घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनके गांव में हाथियों का दो दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक दल में 7 हाथी तो दूसरे दल में 9 हाथियों की मौजूदगी है। हाथी के हमले से बुजुर्ग के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन