{"_id":"69aec516513fa4ae150a91fc","slug":"raigarh-accused-arrested-for-raping-a-minor-in-friends-room-under-sections-of-kidnapping-rape-and-pocso-act-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4030314-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के रूम पर नाबालिग से दरिंदगी: रायगढ़ में दुष्कर्म का आदतन आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज थे 20 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के रूम पर नाबालिग से दरिंदगी: रायगढ़ में दुष्कर्म का आदतन आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज थे 20 मामले
Mon, 09 Mar 2026 07:55 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:55 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आदतन आरोपी को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 8 मार्च 2026 को नाबालिग ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मार्च 2026 की शाम वह एक परिचित के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर (27 साल, निवासी रेलवे कॉलोनी) से हुई।
विज्ञापन
उसी दिन आरोपी बालिका की कॉलोनी पहुंचा। वह उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर जबरदस्ती ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 7 मार्च 2026 की शाम आरोपी ने बालिका को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घटना किसी को नहीं बताने की धमकी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी विशाल सिंह ठाकुर एक आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में पहले से 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या का प्रयास, लूट, बलवा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। चोरी और मारपीट के मामले भी उस पर दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ छह बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।
विशाल की लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण वर्ष 2023 में उसे जिला बदर किया गया था। कलेक्टर रायगढ़ को प्रतिवेदन भेजने के बाद उसे एक वर्ष के लिए जिले से बाहर कर दिया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा तहत अपराध दर्ज किया गया।