फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested two accused including woman in illegal prostitution case in Raigarh

CG: एसबीआई मेन ब्रांच के सामने मकान में चल रहा था घिनौना काम...महिला सहित दो गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Wed, 04 Feb 2026 02:57 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 02:57 PM IST
सार

रायगढ़ में एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया। आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Police arrested two accused including woman in illegal prostitution case in Raigarh
देह व्यापार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी समेत उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है। बाहर से महिलाओं को बुलाकर उक्त मकान में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव और एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रेड की योजना बनाई और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।

विज्ञापन

Police arrested two accused including woman in illegal prostitution case in Raigarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं वीवो) और नकद दो हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।

सिटी कोतवाली थाने में आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवा नगर मोहल्ले में पति-पत्नी द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा है, जिस पर सीएसपी के नेतृत्व में उक्त मकान में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed