{"_id":"69c509031c22c4546f0d7f5f","slug":"raigarh-a-man-was-attacked-for-demanding-house-rent-causing-serious-injuries-to-the-head-and-other-parts-of-the-body-and-the-accused-was-arrested-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4092685-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: मकान का किराया मांगने पर जानलेवा हमला, सिर के अलावा अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोट, आरोपी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: मकान का किराया मांगने पर जानलेवा हमला, सिर के अलावा अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोट, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Thu, 26 Mar 2026 04:36 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:36 PM IST
सार
23 मार्च को किराया मांगने पर बंशीधर चौहान ने चंद्रभान प्रसाद पर डंडे से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
किराया मांगने पहुंचे युवक पर किया जानलेवा हमला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मकान का किराया मांगने पहुंचे युवक पर आरोपी ने डंडे से जानलेवा हमला करते हुए लहुलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
23 मार्च को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चंद्रभान प्रसाद 30 साल के उपर लकड़ी से डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल चंद्रभान पूछताछ की। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि वह बीए पावर प्लांट में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है। साथ ही वह कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर मकान मालिक की ओर से किराया वसूली का काम भी करता है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंशीधर चौहान, जो उसी कॉलोनी में रहता है वह कई दिनों से किराया नहीं दे रहा था। 23 मार्च को किराया मांगने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और डंडे से उसके सिर व अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी बंशीधर चौहान, 35 साल को रंजीत कॉलोनी से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।