Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Protest for dilapidated road in Kharsia demands of villagers met under the leadership of Umesh Patel in Raigar

Raigarh: खरसिया में जर्जर सड़क के लिए धरना-प्रदर्शन, उमेश पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों की मांग पूरी

Mon, 09 Jun 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खराब सड़क को बनाने की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों के साथ खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी धरना प्रदर्शन में बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Protest for dilapidated road in Kharsia demands of villagers met under the leadership of Umesh Patel in Raigar
जर्जर सड़क के लिए धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खराब सड़क को बनाने की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों के साथ खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी धरना प्रदर्शन में बैठ गए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अलावा प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।  

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालूनारा से नवागांव, पामगढ़ चैक, छोटे डूमरपाली, बडे डूमरपाली व अम्बेडकर नगर से होते हुए राबर्टसन रेल्वे स्टेशन साईडिंग तक रोजाना सैकड़ो ट्रेलर चलती है। जिससे यहां की सड़कों में जगह-जगह जानलेवा गढ्ढे बने हुए है, जहां कभी भी न केवल कोई अप्रिय घटना हो सकती है बल्कि इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इन समस्याओं लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने दो दिन पहले ही ज्ञापन सौंपकर 9 जून को आंदोलन करने की बात कही थी।  

विज्ञापन


इसी के तहत आज सुबह साढ़े 9 बजे से एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण नवागांव के पास एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है। जिसमें खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी शामिल हुए।  चक्काजाम स्थल पर ग्रामीण व खरसिया विधायक उमेश पटेल से बातचीत करने खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी के अलावा अडानी कंपनी के अधिकारियों की टीम पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश पटेल ने ग्रामीणों की मांग जर्जर सड़क को नया बनाने की बात कही गई। जिस पर खरसिया एसडीएम की पहल पर अड़ानी कम्पनी के अधिकारियों ने आगामी 12 जून को सड़क को रिपेयरिंग करते हुए डब्लू.एम.एम. करने एवं अक्टूबर माह में सड़क को नया बनाने की लिखित आश्वासन दिया गया तब जाकर यह चक्काजाम समाप्त हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed