Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police reveals murder of youth at in-laws house three accused including father-in-law arrested in Raigarh

रायगढ़: ससुराल में युवक की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, ससुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 09:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Sep 2025 09:27 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में 24 सितंबर को ससुराल में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले का खुलासा करते पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police reveals murder of youth at in-laws house three accused including father-in-law arrested in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में 24 सितंबर को ससुराल में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले का खुलासा करते पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी से मारपीट करने की रंजिश के चलते मृतक के ससुर ने ही योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार टांगी के अलावा डंडा जब्त किया है।  मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलराम सारथी 28 साल निवासी गाला पत्थलगांव का अपनी पत्नी हेमलता सारथी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने हेमलता को उसके बच्चों सहित मायके बरपाली ले आये। इसी बीच बलराम भी 21 सितंबर को ससुराल पहुंच गया। 24 सितंबर को गांव में हड़कंप मच गया जब बरपाली निवासी पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। घटना को लेकर मर्ग धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम कर जांच में लिया गया।

विज्ञापन


मृतक के ससुर पर हुआ संदेह
हत्या के वारदात को सुलझाने के लिये एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन और थाना प्रभारी तमनार कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस की टीम गठित की। गवाहों से पूछताछ और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की जांच में मृतक के ससुर रामस्वरूप पर शक की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


घर बुलाकर कर दी हत्या
संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि रामस्वरूप ने अपनी बेटी से मारपीट करने की रंजिश के चलते योजना बनाकर हत्या करवाई। उसने देवनंदन राठिया और नाबालिग को साथ लेकर बलराम को घर बुलाया और डंडा व टांगी से हमला कर उसकी जान ले ली। बाद में साक्ष्य छिपाने की इरादे से आरोपियों ने खून के धब्बे भी धोने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त टांगी और डंडा बरामद
आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने टांगी और बांस का डंडा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। मुख्य आरोपी रामस्वरूप सारथी और देवनंदन राठिया को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमांड उपरांत जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी
(1) रामस्वरूप सारथी पिता स्व. मदन सारथी उम्र 56 वर्ष 
(2) देवनंदन राठिया पिता पंचराम राठिया उम्र 21 वर्ष 
(3) विधि के साथ संघर्षरत बालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed