फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police raided a famous hotel in Raigarh and caught gamblers

रायगढ़ में जुआरी गिरफ्तार: शहर के बड़े होटल में सजा रखी थी महफिल, पुलिस ने सात जुआरियों को पकड़ा

Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 May 2024 12:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार की शाम सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक बड़े होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Police raided a famous hotel in Raigarh and caught gamblers
रायगढ़ के बड़े होटल में सजी थी जुए की महफिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार की शाम सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक बड़े होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी रकम और ताशपत्ती बरामद की है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम साढ़े सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर में स्थिति होटल एकार्ड में कुछ लोगों के द्वारा जुए में हार जीत का दांव लगाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपनी टीम के साथ होटल एकार्ड में छापेमारी की गई। जहां जुआ खेलते सात जुआरी को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, प्रताप अग्रवाल पिता  गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती, अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया, संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया, आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व  जिला सक्ती, कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed