फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   pickup driver killed by his fellow helper with an axe In Raigarh

छत्तीसगढ़ में हुई ऐसी वारदात: साथी हेल्पर से बिगड़ी बात, पिकअप चालक की कुल्हाड़ी से की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 04:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पिकअप चालक की साथी हेल्पर ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
pickup driver killed by his fellow helper with an axe In Raigarh
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात पैसे की लेनदेन की बात को लेकर दो लोगों के बीच उपजे विवाद के बाद एक ने दूसरे के सिर पर धारदार टांगी से वार करके मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देलारी में संचालित विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट में 407 पिकअप चालक विरेन्द्र खम्हारी 26 साल का बीती रात तकरीबन साढ़े 10 बजे के आसपास उसके हेल्पर सूरज राठिया के साथ पैसे की लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि हेल्पर ने धारदार कुल्हाडी से अपने साथी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड वार करना शुरू कर दिया। प्लांट के कर्मचारियों के द्वारा घायल विरेन्द्र को किसी तरह देर रात मेडिकल क\लेज लाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चलाता था मृतक 
बताया जा रहा है कि मृतक मूलतः सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुकापारा का रहने वाला था। वह विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट के अंदर ही पिछले डेढ साल से किराये के मकान में रहते हुए  पिकअप 407 चला रहा था। बीती रात उसी के वाहन के हेल्पर से विवाद के बाद विरेन्द्र की हत्या कर दी।

खाना खाते समय किया हमला
मृतक के साथियों ने बताया कि जब विरेन्द्र अपने कमरे में खाना खा रहा था। इसी बीच उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि हेल्पर सूरज राठिया कुल्हाड़ी लेकर भाग रहा था। इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो विरेन्द्र खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। जिसे उनके द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि विरेन्द्र खम्हारी निवासी लुकापारा सरिया जो प्लांट में पिकअप चालक था और सूरज राठिया, जो खलासी का काम करता था, दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे।

घटना के दिन विरेन्द्र ने सूरज से पैसे उधार मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके परिणामस्वरूप सूरज ने टांगी से विरेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद सूरज राठिया फरार हो गया। वहीं, विरेन्द्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। फरार आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने वापस आया था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित सूरज राठिया पिता बंधन राठिया उम्र 20 साल, आमागांव थाना धरमजयगढ़ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि विरेन्द्र के पैसे मांगने के कारण विवाद हुआ था। जिसके चलते उसने विरेन्द्र पर हमला किया। आरोपी सूरज राठिया को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed