{"_id":"64789cd25fcc402e3806925a","slug":"one-killed-eight-injured-in-dumper-marshal-collision-in-raigarh-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर-मार्शल की टक्कर में एक की मौत: रायगढ़ में हादसा, आठ घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर-मार्शल की टक्कर में एक की मौत: रायगढ़ में हादसा, आठ घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
Thu, 01 Jun 2023 06:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:57 PM IST
सार
डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर वहां से मुनुदास बैरागी, गणेश्वर पटेल और सच्चिदानंद यादव को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि अहीरा यादव, पलटन पटेल और मंत्री पटेल का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
मार्शल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार रात डंपर और मार्शल की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मार्शल सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा सारंगढ़ से रायगढ़ मार्ग पर हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मार्शल सवार लोग चंद्रपुर के अग्रसेन धर्मशाला मे आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। अभी वे ग्राम पंचायत गुड़ेली मे बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि, सारंगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लक्ष्मीनारायण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 से सभी घायलों को सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन