फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Newly married woman hanged herself and police arrested her husband in raigarh

छत्तीसगढ़ में हत्या या आत्महत्या: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार; जांच में कई खुलासे

Thu, 26 Sep 2024 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 08:15 PM IST
सार

रायगढ़ में एक महिला ने खुद को फांसी लगा ली। जिसके बाद महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद आरोपी जीवन मेहर और अन्य के खिलाफ अपराध धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

विज्ञापन
Newly married woman hanged herself and police arrested her husband in raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को दहेज उत्पीड़न के तहत गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के कारण हुई एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति जीवन मेहर, पिता चन्द्रमणी मेहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पडिगांव, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


23 सितंबर को पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि मृतिका रोजी मेहर, पति जीवन मेहर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पडिगांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुसौर थाने में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर नवविवाहिता की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित
जांच के दौरान मृतिका के मायके एवं ससुराल पक्ष के साथ-साथ स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका रोजी मेहर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जीवन मेहर से हुआ था। मृतिका के पति और उसके परिवार के अन्य सदस्य रोजी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने 23 सितंबर को आत्महत्या कर ली।


आज गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जांच के बाद आरोपी जीवन मेहर और अन्य के खिलाफ अपराध धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर डीएसपी अभिलेश कौशिक ने अपराध दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे और उनकी टीम के साथ आरोपी जीवन मेहर को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed