{"_id":"6a3515c25c598ff1590c9415","slug":"mixer-vehicle-overturns-in-kelo-river-injured-driver-dies-in-hospital-accident-occurred-while-fetching-water-police-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4411040-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: केलो नदी में पलटा मिक्सर वाहन, घायल चालक की अस्पताल में मौत, पानी लेने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: केलो नदी में पलटा मिक्सर वाहन, घायल चालक की अस्पताल में मौत, पानी लेने के दौरान हुआ हादसा
Fri, 19 Jun 2026 04:53 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:53 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरूवार की सुबह मिक्सर मशीन केलो नदी में पलट गई। इस घटना में घायल आपरेशन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
केलो नदी पलटी मिक्सर वाहन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरूवार की सुबह मिक्सर मशीन केलो नदी में पलट गई। इस घटना में घायल आपरेशन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह केलो नदी पर नई मरीन ड्राईव का निर्माण काम चल रहा है। मिक्सर मशीन का आपरेशन विजय नगेसिया 26 साल, निवासी उरगा, जो कि ठेकेदार संजय कुमार केडिया के अंदर काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि कल सुबह 11 बजे के आसपास विजय नगेसिया मिक्सर मशीन में मसाला बना रहा था इस दौरान पानी की जरूरत पड़ने पर वह गाड़ी समेत पानी लेने के लिये केलो नदी में उतरा इसी बीच वाहन नदी में ही पलट गई है।
विज्ञापन
इस घटना में वाहन के नीचे दबकर विजय नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बहरहाल इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक का शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन