{"_id":"67b09ab92ffa88f5190abc6a","slug":"minor-harassment-on-pretext-of-marriage-police-arrested-accused-and-sent-him-to-jail-in-raigarh-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता आज धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सितंबर 2023 में गणेश विसर्जन के दौरान उसकी पहचान डीजे ऑपरेटर सावन कुमार वैष्णव 18 साल से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए, जिसके बाद सावन लगातार बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देने लगा। उसने मुलाकात के दौरान पीड़िता की तस्वीरें भी खीचीं।
विज्ञापन
धमकी देकर बनाया संबंध
दिसंबर 2024 में एक दिन जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब सावन जबरदस्ती घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मना करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार धमकी देकर संबंध बनाने को मजबूर किया।
विज्ञापन
पीड़िता का बनाया फेक अकाउंट
बीती रात सावन ने पीड़िता को घर के बाहर बुलाया, इंकार करने पर फोन कर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि उसने पीड़िता के नाम से फेक अकाउंट बना रखा है, जिसमें वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। डर से पीड़िता बाहर आई, जहां आरोपी ने फिर जबरदस्ती की और गला दबाने का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा गया जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4, 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।