फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Mineral Department took action in illegal mine of Raigarh Minerals seized a hyva

Raigarh: रायगढ़ मिनरल्स के अवैध खदान में खनिज विभाग ने की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

Tue, 02 May 2023 09:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 May 2023 09:43 PM IST
सार

जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह अपनी टीम और राजस्व विभाग से पटवारी शैलेंद्र को लेकर रायगढ़ मिनरल्स के अवैध उत्खनन स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Mineral Department took action in illegal mine of Raigarh Minerals seized a hyva
अवैध खदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटंगपाली से लगे ग्राम बिलाईगढ़ में रायगढ़ मिनरल्स के अवैध खदान में खनिज विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। उक्त अवैध खदान से दो पोखलेन और एक हाइवा जब्त की है। कटंगपाली और आस-पास के क्षेत्रों में डोलोमाईट के अवैध खदान काफी संख्या में संचालित है।
विज्ञापन


जिला खनिज अधिकारी ने सोमवार को शाम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उक्त क्षेत्र में जांच करने के लिए पहुंचे। जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह अपनी टीम और राजस्व विभाग से पटवारी शैलेंद्र को लेकर रायगढ़ मिनरल्स के अवैध उत्खनन स्थल पर पहुंचे। टीम ने पाया कि लीज एरिया से लगी हुई सरकारी जमीन है। उक्त सरकारी जमीन में रायगढ़ मिनरल्स द्वारा दो पोखलेन लगाकर अवैध रूप से डोलोमाईट का उत्खनन किया जा रहा था। 
विज्ञापन


खनिज अधिकारी ने राजस्व विभाग के पटवारी से इस बात की जांच कराई कि उत्खनन किया जा रहा क्षेत्र सरकारी है या निजी। पटवारी द्वारा रिकार्ड देख और मौके पर नाप करने के बाद सरकारी जमीन पर उत्खनन किया जाना प्रमाणित किया। जिसके बाद खनिज अधिकारी ने उक्त दोनों पोखलेन को सील करते हुए संचालक के सुपुर्दगी में रखवा दिया है तो वहीं मौके पर अवैध डोलोमाईट के परिवहन के लिए खड़ी खाली हाईवा को जब्त कर सरिया थाने में खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग की उक्त कार्रवाई से नवगठित सारंगढ़ जिले के खनिज तस्करों में एक बार हड़कंप मच गया। लेकिन पिछले छ माह से कटंगपाली में बस्ती के सामने निजी जमीन में बने डोलोमाईट के अवैध खदान की जांच करने के लिए आज तक खनिज विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई है। इसके कारण आज भी विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अवैध खनिज में लगी तीन गाड़ी पकड़ाईभोर में करीब 5.30 बजे खनिज अधिकारी और अन्य की टीम टिमरलगा बैरियर में जांच की। जांच के दौरान डोलोमाईट से लोड दो हाइवा मिली। जिसमें किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं था तो वहीं एक अवैध लाइम स्टोन से लोड गाड़ी मिली। तीनों वाहनों को जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed