फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Major accident averted BSF jawans bus lost control and hit a tree 17 jawans injured in Raigarh

Raigarh: बड़ा हादसा टला, बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल, 4 गंभीर रूप से घायल

Fri, 03 May 2024 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 03:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बीएसएफ जवानों से भरी बस पेड से टकरा जाने की घटना में जहां 17 जवान घायल हुए हैं वहीं 13 जवानों को मामूली खरोंच आई है।

विज्ञापन
Major accident averted BSF jawans bus lost control and hit a tree 17 jawans injured in Raigarh
घायल जवानों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बीएसएफ जवानों से भरी बस पेड से टकरा जाने की घटना में जहां 17 जवान घायल हुए हैं वहीं 13 जवानों को मामूली खरोंच आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है। जिसके तहत पूरे जिले में शांति पूर्ण ढंग से मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं इसी बीच रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छुही पहाड से मतदान का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त बस में करीब 32 जवान सवार थे जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होनें की जानकारी देते हुए धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 04 जवानों को अलग अलग 04 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवम चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।


तकनीकी खराबी की वजह से हुई घटना

बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी और घाटी होनें की वजह से बस की रफ्तार में कंट्रोल नही हो सका और फिर बस पेड से जा टकराई और जवान घायल हो गए।  बताया यह भी जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर दाहिने तारीफ घाटी थी अगर बस घाटी से नीचे गिरती तो बहुत बडा हादसा हो सकता था परंतु बस चालक के द्वारा सूझबुझ का परिचय देते हुए बांय तरफ बस को मोड दिया गया।
 
बूथ देखने गए थे जवान- पुलिस अधीक्षक

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कापू थाना क्षेत्र में बीएसएफ के 32 जवान बूथ देखने के लिये गए हुए थे। जिसकी बस अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। सभी को धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जिसमें चार जवानों को बेहतर उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया जा रहा है।


इनको आई चोट

1. हीरालाल
2. जे. मारबन
3. एसएन सिंह,
4. विजयपाल
5. विनोद उरांव
6. एस के पाण्डयन
7. रोशन कुमार
8. एस के नाथ
9. वेदप्रकाश
10. केआर रघुनाथ
11. गंगा राजू
12. सुनील 
13. राजू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed