{"_id":"69d61a68399ed7842807a961","slug":"live-in-partner-strangles-woman-to-death-using-mangalsutra-accused-arrested-find-out-motive-behind-murder-in-r-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या की वजह
Wed, 08 Apr 2026 03:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी विकेश बरेठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी विकेश बरेठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
कोतरा सड़क पुलिस को 1 अप्रैल को धनेश्वरी विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धनेश्वरी का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। लगभग चार वर्ष पहले वह पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। बाद में धनेश्वरी का परिचय विकेश से हुआ। वे करीब चार वर्ष से किरोडीमलनगर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। धनेश्वरी अक्सर बीमार रहती थी और विकेश उसका इलाज कराता था। उसके पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था।
विज्ञापन
विवाद का कारण
आरोपी विकेश बरेठ ने पुलिस को बताया कि धनेश्वरी के पति से तलाक नहीं होने के कारण वे विवाह नहीं कर पा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 1 अप्रैल को विकेश की नानी घर आई थीं। धनेश्वरी द्वारा समय पर खाना न बनाने पर विकेश ने उसे डांटा, जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
मंगलसूत्र से हत्या और साक्ष्य छिपाने का प्रयास
आरोपी ने बताया कि उसने धनेश्वरी को एक-दो थप्पड़ मारे थे। धनेश्वरी ने घर जाने की बात कही तो विकेश ने पीछे से उसका मंगलसूत्र खींच लिया। इससे धनेश्वरी गिरकर बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने मृत्यु का वास्तविक कारण छिपाने का प्रयास भी किया था, जिसके बाद कोतरा सड़क पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।