Raigarh: स्व. लखीराम मेडिकल कालेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, महिला आयोग की टीम ने लिया बयान
रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित स्व. लखीराम मेडिकल कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ एक डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड करने की शिकायत के बाद आज छत्तीसगढ़ महिला आयोग की टीम रायगढ़ पहुंची और शिकायत करने वाली छात्राओं को बंद कमरें में उनका बयान लिया गया।
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित स्व. लखीराम मेडिकल कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ एक डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड करने की शिकायत के बाद आज छत्तीसगढ़ महिला आयोग की टीम रायगढ़ पहुंची और शिकायत करने वाली छात्राओं को बंद कमरें में उनका बयान लिया गया। इस दौरान 19 छात्राओं से महिला आयोग की टीम ने एक-एक करके बात की और इस बीच 7 छात्राएं बाहर होनें की वजह से यहां पहुंच सकीं। मौके पर मौजूद छात्राओं ने अपने साथ किसी भी तरह की छेड़छाड नही होनें की बात कही गई।
मिली जानकारी के मुताबिक स्व. लखीराम मेडिकल कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने सन् 2022 में यहां के एक डाक्टर पर छेड़छाड की शिकायत महिला आयोग में की थी। लेकिन महिला आयोग की टीम के मेडिकल कालेज पहुंचने पर किसी भी छात्र ने दबाव में आकर और अपने भविष्य को देखते हुए शिकायत करने की बात नही की थी। जिसके बाद महिला आयोग की टीम वापस लौट गई थी। मेडिकल कालेज की छात्राओं की दोबारा शिकायत पर महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक, अपनी एक सदस्य के साथ आज रायगढ़ पहुंची और सभी छात्राओं से एक-एक करके बात की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद छात्राओं ने कहा कि हमारे साथ छेड़छाड जैसी कोई घटना नही हुई है।
जांच में नही मिला कुछ तथ्य
2022 में छात्राओं के साथ एक डाक्टर के द्वारा छेडछाड करने के मामले में मेडिकल कालेज के डीन विनीत जैन ने कहा कि उस शिकायत के बाद हमारे पास कोई शिकायत नही आई थी। उस समय महिला आयोग से एक टीम यहां पहुंची थी और उन्होंने चेक किया था और अब फिर से महिला आयोग के पास शिकायत पहुंची है इसकी हमे कोई जानकारी नही है। मेडिकल कालेज की छात्राओं ने एक डाक्टर पर अश्लील हरकतें और दबाव बनाने की शिकायत की थी। इस मामले में कालेज की विशाखा कमेटी ने जांच की थी। परंतु जांच के दौरान कुछ तथ्य नही मिलने की वजह से कार्रवाई नही की गई थी।
दोबारा शिकायत के बाद पहुंची टीम
मेडिकल कालेज की छात्राओं की शिकायत के बाद महिला आयोग की टीम रायगढ़ के मेडिकल कालेज पहुंची थी और छात्राओं से बात की थी, तब छात्राओं ने सामूहिक रूप से कहा था कि हमने कोई शिकायत नही की है। लेकिन बाद में फिर महिला आयोग के पास शिकायत पहुंची थी कि उस समय छात्राओं ने दबाव में आकर शिकायत नही करने की बात कही थी। छात्राओं ने कहा था कि उन्हें नंबर कम करने, फैल करने की धमकी देने की बात कही गई थी इसलिये उन्होंने दोबारा शिकायत की है। ऐसे मामलों में कोई अपना नाम नही देता इसलिये महिला आयोग की टीम ने आज उस समय की बैच को यहां बुलाया है। इस बैच की कुछ छात्राओं यहां मौजूद नही है चूंकि वह अभी बाहर हैं।
क्या कहती हैं आयोग की अध्यक्षा
इस पूरे मामले में आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने पत्रकारों को बताया कि पहले भी जो शिकायत मिली थी उस पर आयोग के सदस्य ने मेडिकल कालेज जाकर जांच की थी और उस जांच के बाद हमारे पास फीड बैक आया था कि हमको इतना अधिक दबाव में रखा गया था कि कोई भी कुछ बोलेगा तो हम कैरियर खराब कर देंगे। चूंकि 60 प्रतिशत नंबर प्रैटिकल के जरिये मिलता है और रिर्टन के भी नंबर होते हैं इसलिये इस प्रकरण को फिर से रखा गया था, बंद कमरे में कालेज की छात्राओं से बात की। इस दौरान 19 छात्राएं मौजूद थी और 7 छात्राएं बाहर होनें की वजह से नही पहुंच सकीं।
प्रकरण को किया गया समाप्त
महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक ने बताया कि हमारी सदस्य श्रीमती कोसरिया और श्रीमती जूदेव ने एक-एक छात्राओं से अलग-अलग बात करके उनकी समस्याओं को सुना ताकि कोई यह न कह सके कि उनकी सुनवाई नही हुई। लेकिन सभी छात्राओं ने यह कहा कि उनके द्वारा शिकायत इस संबंध में नही की गई। आयोग की अध्यक्षा ने बताया कि 2022 में उनके पास जब शिकायत आई थी तब शिकायत करने वाली छात्राएं फस्टईयर की छात्राएं थी अब दो साल बाद वहीं छात्राएं फायनल ईयर में पहुंच गई है अब उनकी शिकायत को हम दिरकिनार नही कर सकते चूंकि बंद कमरे में उन्होंने जो कहा है अब इस प्रकरण को समाप्त कर रहे हैं।