फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Lakhs of rupees extorted on pretext of getting a job as a nurse in AIIMS Raipur police sent the accused to jai

Raigarh: एम्स रायपुर में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऐंठे लाखों रूपये, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Mon, 24 Mar 2025 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एम्स रायपुर में नर्स की नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.30 लाख  की ठगी करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Lakhs of rupees extorted on pretext of getting a job as a nurse in AIIMS Raipur police sent the accused to jai
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एम्स रायपुर में नर्स की नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.30 लाख  की ठगी करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। रियापारा, वार्ड नंबर 14, रायगढ़ की रहने वाली श्यामा राठौर 32 वर्ष साल ने 13 मार्च 2023 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक जूवेल ने उसे एम्स रायपुर में नर्स पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता के अनुसार उसने 16 जुलाई 2019 को एम्स रायपुर में नर्स पद के लिए आवेदन किया था, जहां उसकी मुलाकात अभिषेक जूवेल से हुई। 

विज्ञापन


बहाने बनाकर टालता रहा
अभिषेक ने भरोसा दिलाया कि वह उसे 3.30 लाख के बदले नौकरी दिलवा सकता है। इस पर विश्वास करके पीड़िता ने 20 जुलाई 2019 को पहले 90 हजार नकद दिए और फिर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से पूरी रकम दे दी। जब भी वह नौकरी के बारे में पूछती, आरोपी उसे बहाने बनाकर टालता रहा और बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन


रायपुर में पकड़ाया आरोपी
पीड़िता की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इस दौरान आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार था। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिससे आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिली। साइबर सेल की सहायता से लोकेशन ट्रेस कर कल पुलिस टीम ने पंचपेडी नाका, देवड़ा कॉलोनी, रायपुर में दबिश देकर अभिषेक जूवेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला अपना जुर्म 
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। प्राप्त रकम में से खर्च किए जाने के बाद बची हुई शेष राशि 5,500 को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी अभिषेक जूवेल उर्फ जॉनी  उम्र 31 वर्ष, निवासी गढ़फुलझर, थाना बसना, जिला महासमुंद को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed