फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Jindal company guard was crushed by a trailer died on the spot mourning spread in family in Raigarh

Raigarh: जिंदल कंपनी के गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Mon, 26 May 2025 01:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 May 2025 01:38 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में सिक्युरिटी बैरक लौट रहे जिंदल कंपनी के एक गार्ड को ट्रेलर चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया, इस दौरान मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन
Jindal company guard was crushed by a trailer died on the spot mourning spread in family in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में सिक्युरिटी बैरक लौट रहे जिंदल कंपनी के एक गार्ड को ट्रेलर चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया, इस दौरान मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए धर्मेंदर सिंह ने बताया की उसका साला दक साल से उसके साथ JSPL कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। कल सुबह दीपक अपने एक दोस्त अंश प्रताप के मोटर सायकल को लेकर सुबह 8 बजे निकला था।  इस दौरान सिक्युरिटी बैरक वापस आते समय जब वह शाम करीब सवा 4 बजे के आसपास आमाघाट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा ही था की ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AW 7416 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दीपक को अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतना भयंकर था की युवक का सिर और चेहरा पूरी तरह से कुचला गया था मौके पर मिले आधार कार्ड के हिसाब से मृतक की शिनाख्त हो सकी। जिसके बाद मर्ग पंचनामा उपरांत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed