फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   hybrid maize seed scam in dmf in chhattisgarh raigarh

रायगढ़ में डीएमएफ घोटाला: न उत्पादन का रकबा और न बिक्री, फिर भी चार करोड़ के हाइब्रिड मक्का बीज की हुई खरीदी

Mon, 01 May 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 01 May 2023 08:21 PM IST
सार

नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम सी आदिनारायण ने कहा कि, उत्पादन के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन पिछले दो साल में मक्के की खरीदी तो नहीं हुई है। इसके पूर्व खरीदी किया गया था। 

विज्ञापन
hybrid maize seed scam in dmf in chhattisgarh raigarh
कार्यालय उप संचालक कृषि। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डीएमएफ यानी खनिज न्यास मद में घोटाले की बात सामने आ रही है। दो साल में किसानों की अन्य फसल को प्रोत्साहित करने के लिए चार करोड़ रुपये के हाइब्रिड मक्का बीच कृषि विभाग ने क्रय किया है। खास बात यह है कि न तो मक्के के उत्पादन का रकबा इतना है,  न ही मंडी और नागरिक आपूर्ति निगम ने एक दाना खरीदी की है। ऐसे में इसके वितरण और खरीदी को लेकर संशय बना हुआ है। मामला सामने आने के बाद अब अफसर जांच की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


साल 2020 में प्रस्ताव तैयार कर 5050 हेक्टेयर भूमि में मक्के की फसल को प्रोत्साहित करने के नाम पर 26 अक्टूबर को एक करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये का हाइब्रिड मक्का बीज क्रय किया गया। इसी प्रकार 2021 में फिर से उतने ही रकबे के लिए मक्का बीज क्रय किए गए। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इतने रकबे में मक्का लगाया ही नहीं गया। वहीं नागरिक आपूर्ति निगम और मंडी के भी आंकड़े बताते हैं कि, मक्का खरीदी पिछले दो सालों में नहीं की है। 
विज्ञापन


जहां उत्पादन नहीं वहां कर रहे प्रोत्साहित
साल 2018 में मक्के की खरीदी नागरकि आपूर्ति निगम के माध्यम से जिले में शुरू की गई थी। दो से तीन साल मक्का क्रय किया। इसमें अधिकतम 800 हैक्टेयर में उत्पादित मक्का खरीदा गया था। इसकी धरमजयगढ़ व लैलूंगा क्षेत्र से खरीदी की गई थी, लेकिन हाईब्रिड मक्का बीज क्रय कर उसे पूरे नौ तहसील में बांटने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बोले- जांच कराएंगे
कृषि विभाग के उप संचालक अनिल वर्मा ने कहा कि, मक्के का हाईब्रिड बीज क्रय किया गया है।  इसका वितरण भी किया गया है। गड़बड़ी की बात आ रही है तो जांच की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम सी आदिनारायण ने कहा कि, उत्पादन के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन पिछले दो साल में मक्के की खरीदी तो नहीं हुई है। इसके पूर्व खरीदी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed