फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Police arrested accused in case of misdeed with promise of marriage

प्यार, भरोसा और धोखा: सात फेरे का करता रहा वादा, रायगढ़ से दिल्ली तक आबरू से खेला; बीच रास्ते में छोड़कर फरार

Sun, 10 May 2026 05:59 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 05:59 PM IST
सार

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अकबर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी युवती को दिल्ली ले गया था, जहां दो साल तक साथ रखने के बाद शादी से इन्कार कर फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Raigarh Police arrested accused in case of misdeed with promise of marriage
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में शादी से इन्कार कर भाग गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता बिलासपुर की रहने वाली है। उसकी पहचान 2017 में मोबाइल के माध्यम से अकबर अली से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और अकबर ने शादी का वादा किया था। 22 अगस्त 2022 को अकबर ने युवती को रायगढ़ बुलाया। यहां अपने एक दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 2023 में आरोपी युवती को दिल्ली ले गया। वहां किराये के मकान में करीब दो साल तक साथ रखा। शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी को आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। वह युवती को दिल्ली में ही छोड़कर वापस रायगढ़ लौट आया था। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस दल ने आरोपी अकबर अली को गिरफ्तार किया। उसे एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(अ) में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed