फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Girl was sexually assaulted on pretext of marriage In Raigarh

Raigarh: शादी का झांसा देकर लड़की से एक साल तक बनाए शारीरिक संबंध, विवाह की बात पूछने पर देता था एक ही जवाब

Sun, 06 Oct 2024 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Oct 2024 09:32 PM IST
सार

युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने बातचीत की शुरुआत के दौरान कहा कि तुमको पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोलते हुए प्यार का इजहार किया। जिससे पीड़िता उसकी बातों में आ गई थी।

विज्ञापन
Girl was sexually assaulted on pretext of marriage In Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के सुनहरे सपने दिखाकर अपने साथ रायगढ़ लाकर लिव इन में रखकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर जाने वाले फरेबी आशिक के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 2023 में एक शादी समारोह में अनुराग विश्वकर्मा निवासी टिमरलगा सारंगढ़ युवती से मिला था और अनुराग के द्वारा मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों ने फोन के जरिये एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दी थी। इस बीच अनुराग ने फोन पर युवती को बोला कि तुमको पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोलते हुए प्यार का इजहार किया। जिससे पीड़िता उसकी बातों में आ गई थी।

विज्ञापन

पैसे कमाने के नाम पर बुलाया रायगढ़
पीड़िता ने बताया कि हम दोनों अक्तूबर 2023 तक मोबाइल फोन के जरिये बात करते रहे और कभी उसके मिलने आने के बाद कई जगह घूमने भी गए थे। इस बीच अनुराग ने पीड़िता से कहा था कि हम दोनों रायगढ़ जाकर काम करते हैं और कुछ पैसे होने के बाद घरवालों से बात करके शादी कर लेंगे। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों को रायगढ़ काम करने जाने के नाम से घर से निकली थी।

कई बार बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया कि रायगढ़ आई तो अनुराग ने पहले से रूम देखकर रखा था। उसने कहा कि मेरे आने के बाद 19 नवंबर 2023 को दोनों किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में साथ में रहने लगे। इस दौरान अनुराग एक किराना दुकान में काम करता था और वह एक साड़ी दुकान में काम करती थी। इस बीच 20 नवंबर को अनुराग ने शादी की बात कहते हुए पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

एक माह बाद फिर बुला लिया 
पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई को वह अनुराग से बोली कि घर वाले कुछ दिन के लिये बुला रहे है, मैं कल घर जाऊंगी और परिजनों से शादी के लिये बात करूंगी। तब अनुराग उस पर गुस्सा हो गया था। तब पीड़िता के शादी करने की बात कहने पर अनुराग ने कहा कि मैं अपने घर वालों को बताउंगा बोला था और शादी के लिये राजी हो गया था। पीड़िता ने बताया कि एक माह बाद उसे अनुराग फोन कर वापस आने की बात बोला, जिस पर 29 अगस्त को वापस आई, तब अनुराग फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

शादी की बात टालता रहा
पीड़िता ने बताया कि शादी की बात करने पर अनुराग कल बताउंगा बोलता, लेकिन रोजाना किसी न किसी बहाने से शादी की बात को टाल देता था। पीड़िता ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह जब वह नहाने गई थी तब अनुराग उसे बिना कुछ बताए अपने घर चला गया, जिससे फोन करने पर उसका फोन बंद बता रहा था।

विज्ञापन

परिजनों ने गाली-गलौज कर भगाया
पीड़िता ने बताया कि अनुराग विश्वकर्मा के घर जाकर उससे बात करने की कोशिश की, तब उसकी मामी व मौसी ने शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed