फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Female police officer said we will search for missing person only if you pay expenses in Raigarh

Raigarh: महिला पुलिसकर्मी बोली- खर्चा दोगे तभी लापता की करेंगे खोजबीन, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Tue, 10 Sep 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुम बालक को ढूंढने के नाम पर जूटमिल थाने में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी के द्वारापैसे की मांग करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

विज्ञापन
Female police officer said we will search for missing person only if you pay expenses in Raigarh
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुम बालक को ढूंढने के नाम पर जूटमिल थाने में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी के द्वारापैसे की मांग करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को लिखे गए शिकायत पत्र में महिला शिवानी सिंह ठाकुर ने बताया है कि उनका पांच वर्षीय पुत्र 29 अगस्त को घर के बाहर खेल रहा था। 

विज्ञापन


इसी बीच अचानक व गायब हो गया। परिजनों के द्वारा आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बालक का कहीं पता नही चलने पर उन्होंने 30 अगस्त मामले की शिकायत जूटमिल थाने में की है। महिला ने बताया है कि 08 अगस्त को वह अपने गुम बेटे की जानकारी लेने जब जूटमिल थाने पहुंची इस दौरान वहां मौजूद एक महिला पुलिस कर्मी ने उससे कहा कि कुछ खर्चा दोगे तभी हम खोजबीन करेंगे नही तो हम कहां से करेंगे। 
विज्ञापन


महिला ने अपने ज्ञापन में कहा है कि वह गरीब परिवार से है और रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं। ऐसे में अपने बच्चे के खोजबीन करने के लिये जूटमिल थाने में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी को पैसे देने में सक्षम नही है। बहरहाल महिला ने कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत करते हुए गुम हुए बच्चे को ढूंढने में मदद करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी 
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि रायगढ़ पुलिस लगातार आपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए बालकों को अन्य राज्यों से ढूंढ-ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है। जूटमिल पुलिस भी इस मामले में काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। महिला पुलिस कर्मी के द्वारा गुम बालक को ढूंढने के नाम पर पैसे की मांग नही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed