{"_id":"6432b589875509ceef05c5d4","slug":"driver-killed-in-collision-of-two-trucks-in-chhattisgarh-raigarh-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया शव
Sun, 09 Apr 2023 06:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:24 PM IST
सार
टक्कर से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक अपनी सीट पर ही चिपक गया था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में एक के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा अंदर दब गया और चालक उसी के बीच फंस गया। पुलिस को शव बाहर निकलवाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा कोदवारीपारा के पास मुख्य मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक अपनी सीट पर ही चिपक गया था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन