{"_id":"68ea7ce4f399285d990acfa5","slug":"driver-dies-in-a-collision-between-two-vehicles-in-raigarh-district-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: दो हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: दो हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sat, 11 Oct 2025 09:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दो हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में रेत लोड हाईवा चालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे डस्ट लोड हाईवा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार चौहान ने खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि देवेन्द्र अग्रवाल के शक्ति ट्रेड नामक फर्म में वह मुंशी का काम करता है। फर्म का हाईवा चालक सोनु कुमार यादव चलाता था। कल शाम 6 बजे के आसपास डभरा की तरफ से रेती लेकर सोनु रायगढ़ की तरफ आने के लिये निकला था। इस दरम्यान रात करीब 10 बजे के आसपास जब हाईवा चालक सोनु यादव कुनकुनी रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हाईवा को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में चालक सोनु यादव गाड़ी के अंदर ही दब कर फंस गया और अधिक चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दूसरा हाईवा का चालक शारदा एनर्जी एण्ड मिनलर्स लिमिटेट एसकेएस पावर प्लांट से वाहन में डस्ट लोड कर जेठा जाने के लिये निकला था, इसी बीच यह हादसा हो गया। जिसमें चालक कुमार सिंह को भी चोट आई है। घायल चालक को खरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।