फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Contract worker dies after being hit by hot ash two injured one in critical condition in Raigarh

Raigarh: गर्म राख की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, दो घायल एक की हालत गंभीर

Sun, 01 Dec 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम पतरापाली में स्थित जिंदल कंपनी में शनिवार की शाम गर्म राख की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Contract worker dies after being hit by hot ash two injured one in critical condition in Raigarh
ठेका श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम पतरापाली में स्थित जिंदल कंपनी में शनिवार की शाम गर्म राख की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो अन्य घायल हो गए हैं जिसमें एक ही स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित जिंदल कंपनी के एसएमएस 2 लाइम डोलो साईड में शनिवार की शाम काम करते समय अचानक तकरीबन साढ़े 7 बजे के आसपास गर्म राख को खाली करते समय उसकी चपेट में आने से अशोक केंवट 39 साल निवासी सरहर बलौदाबाजार हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर वार्ड नं. 13 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं टीवी टावर निवासी जिंदल प्लांट के कर्मचारी दीपक यादव जो कि डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया है जिसे आनन-फानन में एयर एंबुलेंस के जरिये रायपुर रिफर किया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य युवक के हाथ में भी चोट आई है। 
विज्ञापन


18 साल से काम कर रहा था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक अशोक केंवट मूलतः बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है और लंबे समय से किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हुए फारेन की एक ठेका कंपनी क्वेस्क वर्क लिमिटेड के अंतर्गत पिछले 18 सालो से काम करते आ रहा था। कल सुबह साढ़े 7 बजे वह काम पर गया था और इसी बीच शाम करीब साढ़े 7 बजे गर्म राख की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को रो-रोकर बुरा बाल 
बताया जा रहा है कि मृतक अशोक केंवट की 11 साल पहले शादी हुई थी और दो बेटा है जिसमें एक बेटा 9 साल का है और दूसरा बेटा 6 साल का है। जिंदल कंपनी के अंदर घटी इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हो गया है। साथ ही पूरे परिवार में शोक की लहर है।  

मुआवजे का दिया गया आश्वासन
बताया जा रहा है कि गर्म राख की चपेट में आने से ठेका श्रमिक अशोक केंवट के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में जिंदल कंपनी के द्वारा 50 हजार रूपये दिया गया है वहीं ठेका कंपनी के द्वारा 3 दिसंबर तक 3 लाख रूपये मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया गया है। वहीं शासन के नियमानुसार ठेका कंपनी द्वारा राशि पीएफ, पेंशन, ईएसआईसी अन्य भत्ता इत्यादि लगभग साढ़े 6 लाख (30 लाख रुपए) दस्तावेज कार्यवाही पूरा होने के बाद दिया जाएगा। इसके अलावा 19 हजार रुपए प्रतिमाह मृतक की पत्नी को पेंशन दिया जाने की बात लिखित में दिया गया। 

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित मां
मृतक की पत्नी ललिता केंवट ने ठेका कंपनी पर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेका कंपनी द्वारा 8 घंटे की बजाये 12 घंटे जिंदल कंपनी में काम कराया जा रहा है। इस वजह से उनके पति की मौत हो गई है। उनके पति की मौत हो जाने के बाद उनके बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ठेका कंपनी द्वारा मुआवजा नही दिया गया है एक कागज में मुआवजा देने की बात कही गई है।  


8 घंटे की बजाए 12 घंटे कराया जा रहा काम
शनिवार की शाम जिंदल कंपनी में गर्म राख की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो जाने के बाद आज सुबह भारतीय जनता मजदूर ट्रेंड यूनियन क्रॉसिंग के कार्यकारिणी अध्यक्ष पिंटू सिंह, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष राज किशोर सिंह जिंदल हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक के परिजनों से चर्चा की। इस दौरान पिंटू सिंह ने कहा कि जिंदल कंपनी के अधिकारियों के द्वारा 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराया जा रहा है कि इसी वजह से लगातार कंपनियों में मजदूरों की मौत हो रही है। जो कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed