{"_id":"658af2815a8dfda5c2064c5c","slug":"cm-sai-to-visit-raigarh-tomorrow-will-participate-in-many-programs-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सीएम साय का रायगढ़ दौरा आज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, रोड शो में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सीएम साय का रायगढ़ दौरा आज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, रोड शो में होंगे शामिल
Wed, 27 Dec 2023 01:57 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साय 27 दिसम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप, रायगढ़ आयेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय कबीर चौक रायगढ़ से रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं पार्टी कार्यालय जायेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाऊस आयेंगे एवं वहां से प्रस्थान कर 5.45 बजे अग्रोहा धाम रायगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात आठ बजे होटल ट्रिनिटी ग्रैंड रायगढ़ में पत्रकारों तथा वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन