फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CM Bhupesh Baghel inaugurated three days National Ramayana Festival

National Ramayana Festival: सीएम बघेल ने तीन दिवसीय महोत्सव का किया शुभारंभ, देश भर के कलाकार लेंगे हिस्सा

Thu, 01 Jun 2023 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम ने अपने वनवास के 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में गुजारे। वनवास के दौरान भगवान ने कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। साथ ही कहा कि अपना छत्तीसगढ़ माता कौशल्या और शबरी का भी प्रदेश है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel inaugurated three days National Ramayana Festival
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, यही कारण है कि यहां भांजों के पैर छूने की परंपरा है। प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लोग जुड़ रहे हैं। गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छाया रहा। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा।

विज्ञापन

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम ने अपने वनवास के 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में गुजारे। वनवास के दौरान भगवान ने कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। साथ ही कहा कि अपना छत्तीसगढ़ माता कौशल्या और शबरी का भी प्रदेश है। यहां वर्षों से रह रहे वनवासियों, आदिवासियों का प्रदेश है। छत्तीसगढ़ का रिश्ता वनवासी श्रीराम के साथ ही कौशल्या के राम से भी है, इसलिए वे हमारे भांजे हैं और तभी छत्तीसगढ़ के लोग भांजों के पैर छूते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ एक से तीन जून तक रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति में भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है। 

रामायण के अरण्यकाण्ड पर रामायण दलों की प्रतियोगिता भी शुरू हो चुकी है। साथ ही महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इस राष्ट्रीय महोत्सव में केरल, कर्नाटक, ओडिशा, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रामायण दल शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन हिंदी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाइट’ से भगवान श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed