फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   class 6 student murdered in chhattisgarh government school in raigarh

स्कूल में 6वीं के छात्र की हत्या: हत्यारे कैंपस के निर्माणाधीन भवन में घसीटकर ले गए शव; शाम से लापता था बच्चा

Thu, 25 May 2023 04:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 04:02 PM IST
सार

पुलिस जांच में बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को काफी दूर तक घसीटने के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसे बरामदे में मारा गया, और इसके बाद निर्माणाधीन कमरे में घसीटकर शव लाया गया है। 

विज्ञापन
class 6 student murdered in chhattisgarh government school in raigarh
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आठ साल के एक छात्र की स्कूल में हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव गुरुवार को कैंपस के ही निर्माणाधीन भवन में मिला है। बच्चा इसी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ता था और बुधवार शाम से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्कूल कैंपस में बच्चे को घसीटने के निशान भी मिले हैं। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


स्कूल के पास खेल रहे बच्चों ने देखा शव
जानकारी के मुताबिक, चिराई पानी ग्राम पंचायत निवासी हीरालाल चौहान का आठ साल का बेटा प्रतीक चौहान गांव के ही शासकीय प्राथमिक स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ता था। वह बुधवार शाम को अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने जाने वाले थे। इसी बीच सुबह स्कूल के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने शव देखा तो गांव वालों को सूचना दी। वहां से जानकारी परिजनों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन




बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान
पुलिस जांच में बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल घटना स्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को सूचना दी है। उनके आने के बद आगे की जांच की जाएगी। बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को काफी दूर तक घसीटने के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसे बरामदे में मारा गया, और इसके बाद निर्माणाधीन कमरे में घसीटकर शव लाया गया है। ऐसे में आशंका है कि पुरानी रंजिश या फिर बदला लेने की नीयत से बच्चे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed