फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Chief Minister Vishnudev Sai visited Raigarh gave a gift to the people by unveiling statue at Banjaridham in R

Raigarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा, बंजारीधाम में मूर्ति अनावरण कर जनता को दी सौगात

Sun, 08 Sep 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर है कल शाम उनके द्वारा रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai visited Raigarh gave a gift to the people by unveiling statue at Banjaridham in R
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर है कल शाम उनके द्वारा रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया गया वहीं आज जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित बंजारी धाम पहुंचे जहां उन्होंने मां बंजारी की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर निर्माण में विशेष भूमिका निभाने वाले तीन विभूतियों की याद में उनकी मूर्तियों का अनावरण किया और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  बंजारीधाम में पूजा अर्चना व मूर्तियों के अनावरण के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंजारीधाम की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि वे बीते 25 सालों से यहां दर्शन करने के लिये आते रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी काम को हम धीरे-धीरे पूरा करेंगे। आज हम यहां आये तो कुछ देकर जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


कई विकास कार्यो को दी सौगात
रायगढ़ सांसद के गांव छर्राटांगर में सामुदायिक भवन के लिये 50 लाख रूपये की घोषणा करता हूं। छर्राटांगर से पाकादरहा कुरकुट नदी में पुलिया की मांग की गई थी जिस पर कलेक्टर से सर्वे कराकर खर्च बताने को कहा और जल्द ही यहां पुलिया निर्माण किया जाएगा। पूंजीपथरा में एक बैरक और पांच फैमिली क्वाटर की मांग की गई है, उसके भी निर्माण की घोषणा की गई। लैलूंगा के पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया ने द्वारा तमनार को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की जा रही थी जिस पर आज तमनार को नगर पंचायत बनाये जाने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने घरघोड़ा में एमए क्लाश की भी घोषणा की गई अन्य मांगो को भी धीरे-धीरे पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण
कार्यक्रम पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कल चक्रधर समारोह का शुभारंभ किये हैं। हमारा सौभाग्य है कि आज हमें बंजारीधाम में यहां एक संत जी, माता जी, और अंकुर गौटिया जो यहां जमीन उपलब्ध कराने से लेकर अपने परिश्रम से इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज वो हमारे बीच नही रहे। उनकी प्रतिमाओं का अनावरण करने का सौभाग्य हमे मिला है। आज तीनों महात्माओं का मूर्ति अनावरण बंजारी धाम में किया गया। बातचीत के दौरान विष्णुदेव साय ने कांगे्रस के नेताओं पर आरोप लगाया कि कांगे्रस सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी थी। एकक्षत्र रूप से 50 से 55 साल तक शासन किये हैं। केन्द्र से लेकर प्रदेशों में उनकी सरकार थी आज उनकी गलत नीति के कारण विलप्त हो रही कांग्रेस में छटपटाहट स्वाभाविक है। उनके हाथ से सरकार छिन जाने के कारण बिन पानी मछली जिस तरह से तडपती है वैसे कांगे्रस तड़प रही है इसलिये कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की हालत में हो रहा सुधार
रायगढ़ से घरघोड़ा सड़क को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 महीनों में प्रदेश के कई सड़कों में काफी सुधार हुआ है। पिछले पांच साल में नई सड़कों का निर्माण भूल जाईये यहां मेटनेंस तक नही हुआ। आने वाले दिनों में बाकी बचे सड़कों की हालत में भी सुधार कर लिया जाएगा। भारी वाहनों से लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर उनके लिये अलग से सड़क बनाये जाने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर रायगढ़ के विधायक व वित्त मंत्री हैं। जो कलेक्टरी जैसे पद को छोड़कर जन सेवा में लगे हैं। हमारे प्रभारी मंत्री और दो-दो सांसद साथ में है। पहली बार रायगढ़ जिले को दो-दो सांसद मिले हैं। रायगढ़ से मेरा पुराना नाता है और आज मै मुख्यमंत्री हूं तो आप सोच सकते हैं कि छत्तीसगढ़ के अलावा रायगढ़ जिले का कोई भी समस्या बचेगा ही नही आने वाले समय में विकास कार्यो में और भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed