फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   chhattisgarh police arrested two absconding accused in attempt to murder case in raigarh

बाइक और स्कूटी में तोड़फोड़ कर लगा दी आग: महिलाओं से अभद्रता करने से मना किया तो जमकर पीटा; दो गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 06 May 2023 07:45 PM IST
सार

आरोपियों ने उनकी स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित और उसके दोस्तों का मेडिकल कराया। इसमें धीरज सिंह की मेडिकल रिपोर्ट में उसके सिर पर आई चोट को गंभीर बताते हुए मृत्यु कारित बताया गया। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two absconding accused in attempt to murder case in raigarh
जूटमिल थाना, रायगढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हत्या के प्रयास में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों करीब एक साल से फरार थे। दोनों आरोपी महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। उन्हें रोका गया तो आरोपियों और उनके परिवार वालों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमित कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मार्च 2022 में मामला दर्ज कराया था। बताया कि सुबह करीब 11 बजे देवारपारा निवासी केशव भट्ट, विक्की सिदार, युवराज लहरे बाइक से आए और घर की महिलाओं से बदतामिजी की। उन्हें समझाने के लिए अमित अपने दोस्तों साहिल साहू और अन्य के साथ गया था। जहां केशव से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि तभी केशव के परिवार के दीनदयाल भट्ट, अभय, छबि, केशव ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित और उसके दोस्तों का मेडिकल कराया। इसमें धीरज सिंह की मेडिकल रिपोर्ट में उसके सिर पर आई चोट को गंभीर बताते हुए मृत्यु कारित बताया गया। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच केशव भट्ट और छवि भट्ट के बारे में जानकारी मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed