Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CG Election 2023 JP Nadda said Congress and corruption are two sides of one coin

CG Election 2023: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू, सरकार को उखाड़ फेंकना लक्ष्य

Mon, 06 Nov 2023 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 06:04 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। साफ सुथरी सरकार बनाना है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू है।

विज्ञापन
CG Election 2023 JP Nadda said Congress and corruption are two sides of one coin
जेपी नड्डा ने बजाया ढोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कल यानी सात नवंबर को 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चकी है। दूसरी ओर राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के छाल पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। साफ सुथरी सरकार बनाना है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू है। जहां कांग्रेस होगी, वहां विकास के बदले विनाश होगा। बघेल सरकार लूट, छलावे, धोखे की सरकार है। 

विज्ञापन

 

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र में जब इनकी सरकार थी तो इन्होंने पनडुब्बी घोटाला किया था। हेलीकॉप्टर घोटाला किया था, कोयला घोटाला किया था। उन्होंने कहा कि न नभ छोड़ा न जल न जमीन कांग्रेस ने तीनों लोकों में भ्रष्टाचार किया। इन्होंने शराबबंदी तो छोड़ो 2160 करोड़ का शराब घोटाला किया। अब तो इन्होंने सत्ता में आने के लिए सट्टेबाजी का घोटाला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि मोदी के राज में देश आगे बढ़ा। पांचवे नंबर का देश अर्थव्यवस्था में बन चुका है। आने वाले समय में   हम तीसरे नबर तक पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सार्वजनिक सभा में शामिल हुए और ढोल बजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed