{"_id":"67fe58c0ff6ccafb8a046474","slug":"case-of-inciting-a-woman-to-commit-suicide-police-sent-husband-mother-in-law-and-sister-in-law-to-jail-in-raig-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पति, सास और जेठानी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पति, सास और जेठानी को पुलिस ने भेजा जेल
Tue, 15 Apr 2025 07:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:12 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति समेत सास और जेठानी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 20 वर्षीय राखी सिंह ने 5 अप्रैल को अपने घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति समेत सास और जेठानी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 20 वर्षीय राखी सिंह ने 5 अप्रैल को अपने घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस धारा 194 बीएनएस के तहत जांच शुरू की।
विज्ञापन
छोटी छोटी बात में पति करता था मारपीट
जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और गवाहों ने बयान में बताया कि राखी सिंह और प्रकाश सिंह ने लगभग एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही पति प्रकाश सिंह उसे छोटी-छोटी बातों पर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। साथ ही, उसकी मां श्यामा सिंह और भाभी प्रीति सिंह भी आए दिन ताने देती थीं और मानसिक रूप से उसे परेशान करती थीं। यह सब बातें राखी अपनी मां को बताया करती थी।
विज्ञापन
जांच के बाद तीन गिरफ्तार
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राखी सिंह को लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग जांच को अपराध में बदलते हुए धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों—प्रकाश सिंह (उम्र 23 वर्ष), श्यामा सिंह (उम्र 42 वर्ष) और प्रीति सिंह (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन