फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Case of demanding money in exchange for releasing a villager after filing a small case in Raigarh

Raigarh: छोटा केस बनाकर ग्रामीण को छोड़ने के बदले पैसे मांगने का ममला, पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

Sat, 31 May 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 May 2025 07:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी ग्रामीण को छोटा केस बनाकर छोड़ देने के एवज में नगदी रकम  मांगने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। 

विज्ञापन
Case of demanding money in exchange for releasing a villager after filing a small case in Raigarh
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी ग्रामीण को छोटा केस बनाकर छोड़ देने के एवज में नगदी रकम  मांगने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घरघोड़ी निवासी भूपदेव सिंह राठिया ने पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत करते हुए बताया था कि महुआ शराब बेचने का आरोप लगाकर छोटा केस बनाकर छोड़ देने के एवज में घरघोडा थाना प्रभारी द्वारा उसे डरा धमकाकर जबरन पैसा लेने की शिकायत की गई थी। प्रार्थी की शिकायत के बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू एवं आरक्षक प्रेम राठिया के द्वारा अपने अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य आचरण प्रदर्शित किया जाना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल ने थाना प्रभारी समेत दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र भेजते हुए उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल को पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिये कहा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप  
पिछले दिनों मारपीट के एक मामले में भी शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहंुचे पीड़ित के परिजनों को थाना प्रभारी के द्वारा काफी देर तक थाने में बिठाने और धमकाते हुए शिकायत वापस लेने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाये जा चुके हैं। साथ ही साथ उनकी बात नही मानने पर अंजाम बहुत बुरा होनें की भी बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed