Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bus and speeding truck collide bus driver and several passengers injured admitted to district hospital in Raig

रायगढ़: बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत, बस चालक समेत कई यात्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Nov 2025 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Nov 2025 02:56 PM IST
सार

रायगढ़ में रविवार की सुबह यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस चालक समेत आधे दर्जन से भी अधिक यात्रियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bus and speeding truck collide bus driver and several passengers injured admitted to district hospital in Raig
बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में रविवार की सुबह यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस चालक समेत आधे दर्जन से भी अधिक यात्रियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तकरीबन 11ः30 बजे आसपास पूर्णागिरी जोशी बस रोजाना की भांति 50 से अधिक यात्रियों को केवड़बाड़ी बस स्टैण्ड से यात्रियों को लेकर कापू जाने निकली थी। यात्री बस जब चिराईपानी-लाखा के पास पहुंची ही थी कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए यात्री बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद जहां बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों की चीख पुकार मच गई वहीं बस का चालक अपने केबिल में फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है वहीं बस चालक समेत सत्यम चौहान, प्रहलाद चौहान, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयारा नाग, टिंगो मिंज, अमित चर्तुवेदी, सरस्वती चर्तुवेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव, अनुपम मिश्रा के अलावा अन्य लोगों को भी चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ से कापू की तरफ जा रही बस लाखा के पास पहुंची थी कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस चालक के अलावा 7 से 8 लोगों को चोट आई है। घटना के बाद  ट्रक  चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed