{"_id":"68b6bfee70700cc0aa0c072d","slug":"body-of-villager-was-found-in-a-hut-in-gharghoda-police-station-area-in-raigad-district-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: झोपड़ी में ग्रामीण की खून से लथपथ मिली लाश, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: झोपड़ी में ग्रामीण की खून से लथपथ मिली लाश, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 Sep 2025 03:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज सुबह झोपड़ी में एक ग्रामीण की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज सुबह झोपड़ी में एक ग्रामीण की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटरापाली के खेत में बनी झोपड़ी में एक ग्रामीण नत्थू राम (55) की खून से लथपथ लाश मिली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नत्थूराम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस मृतक के परिजनों के अलावा गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में गहरे चोट के निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और जल्द ही इस मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन