फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Body of a man found in forest death suspected due to elephant attack in Raigarh

Raigarh: जंगल में मिली शख्स की लाश, हाथी के हमले से मौत की आशंका, कीदा परिसर में मिला हाथी के बच्चे का शव

Tue, 03 Sep 2024 03:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हडकप की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं हाथी के बच्चे का शव जंगल में मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Body of a man found in forest death suspected due to elephant attack in Raigarh
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हडकप की स्थिति निर्मित हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया गांव के जंगल में आज उस वक्त हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब यहां के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की तीन से चार दिन पुरानी सड़ी गली लाश मिली। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बदबू की वजह से गांव के लोगों ने यहां शव होनें की जानकारी वन विभाग की टीम के अलावा चक्रधर नगर थाने में दी। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आई है उसके हिसाब से कहा जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी और वह लगातार जंगलों में घुमते-फिरते रहता था। कई बार वन विभाग की टीम के द्वारा उसे जंगल में नही घुमने की बात कही गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी के हमले से मौत होने की आशंका 

 

बंगुरसिया के जंगलों में पिछले लंबे समय से हाथियों के एक दल की मौजूदगी है। बीते 15 दिनों से लगातार हाथी सड़क में आकर बंगुरसिया-हमीरपुर मार्ग को घंटो बाधित करने की जानकारी भी सामने आते रही है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि मृतक का जंगल में हाथियों के दल से सामना हो गया होगा जिसके बाद हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया होगा। 

Body of a man found in forest death suspected due to elephant attack in Raigarh
हाथी के बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला

जंगल में मिला नवजात हाथी शावक का शव
रायगढ़ जिले के जंगल में एक नवजात हाथी शावक का शव मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज के कीदा परिसर के आर.एफ. 586 में आज एक नवजात हाथी शावक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हाथी शावक के शव को देखकर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि हाथी शावक की प्रसव के दौरान ही मौत हो गई है। जिसके बाद हाथियों का शव को मौके पर ही छोड़कर चला गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

जिले में 125 हाथी कर रहे विचरण
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले में 125 हाथी अलग-अलग दलों में जंगलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अलग-अलग बीट में ही इन दिनों 24 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल ने अलग-अलग गांव में बीती रात 54 किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed