{"_id":"67bd770b371bf9d75e00a014","slug":"bike-rider-died-tragically-on-the-spot-after-being-hit-by-a-trailer-villagers-blocked-road-in-raigarh-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Tue, 25 Feb 2025 01:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह फ्लाई एश लोड ट्रेलर कि चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्काजाम शुरू कर दिया है। मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह फ्लाई एश लोड ट्रेलर कि चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्काजाम शुरू कर दिया है। मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह फ्लाई एश लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीटी 6038 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक क्रमांक CG 13 AU 4838 सवार एक युवक पिंटू पुसल्दा निवासी को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में भारी भरकम पहियों के नीचे आने से घटना स्थल पर ही पिंटू की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फ्लाई एश लोड ट्रेलर घरघोड़ा की तरफ से धरमजयगढ़ की तरफ जा रहा था जब उक्त ट्रेलर कुडूमकेला बस्ती से आगे डुमरपाली गांव के पास पहुंचा ही था कि यह घटना घटित हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी चालक को गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम करने की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।