{"_id":"67f63b0b5d93a052f609996c","slug":"an-innocent-child-sleeping-on-ground-died-after-being-bitten-by-a-poisonous-snake-family-members-mourned-in-ra-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: जमीन में सो रही मासूम को जहरीले सांप के डसने से मौत, परिजनों में पसर मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: जमीन में सो रही मासूम को जहरीले सांप के डसने से मौत, परिजनों में पसर मातम
Wed, 09 Apr 2025 02:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन में सो रहे एक मासूम बालिका की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन में सो रहे एक मासूम बालिका की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढोरोआमा में रहने वाली सजनी कोरवा 11 साल बीती रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ जमीन में सो रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच रात करीब 11 बजे हाथ में खुजली होनें पर उठकर देखा तो उसके हाथ में सांप काटने जैसा निशान दिखा। आसपास देखा तो काले रंगे का एक सांप दरवाजे से निकलता हुआ दिखा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद बालिका बेहोश हो गई और कुछ देर पश्चात ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन