{"_id":"69d78357b86163bf140ab888","slug":"an-elderly-man-died-after-being-struck-by-an-unknown-vehicle-suffering-for-a-long-time-in-the-forest-the-incident-occurred-while-he-was-collecting-wood-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4143839-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: जंगल में लकड़ी लेने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: जंगल में लकड़ी लेने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में मौत
Thu, 09 Apr 2026 05:04 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:04 PM IST
सार
रायगढ़ में 62 वर्षीय लक्ष्मण राठिया की जंगल में लकड़ी लेने गए समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लकड़ी लेने जंगल गए बुजुर्ग को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईपाली पूर्व का रहने वाला लक्ष्मण राठिया 62 साल, बीती शाम 4 बजे के आसपास अपने सायकल में सवार होकर लकड़ी लेने सपनई जंगल गया हुआ था। जो कई घंटे बीत जाने के बावजूद अपने घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले एक शख्स ने सपनई जंगल के कच्ची सड़क में बुजुर्ग को गंभीर हालत में देखकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बहरहाल, आज दोपहर मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए चक्रधर नगर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।