Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Akshaj Dutt Sharma honoured with Sword of Honour got 32nd rank among six lakh children in Raigarh

Raigarh: अक्षज दत्त शर्मा स्वॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित, छह लाख बच्चों में मिला 32वां स्थान, किया गौरवांवित

Mon, 09 Dec 2024 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के पतरापाली में स्थित जिंदल कंपनी के कॉलोनी में रहने वाले अक्षज दत्त शर्मा ने भारतीय सैन्य कालेज देहरादुन में स्वॉड ऑफ ऑनर सम्मान जीतकर रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है।

विज्ञापन
Akshaj Dutt Sharma honoured with Sword of Honour got 32nd rank among six lakh children in Raigarh
अक्षज दत्त शर्मा स्वॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के पतरापाली में स्थित जिंदल कंपनी के कॉलोनी में रहने वाले अक्षज दत्त शर्मा ने भारतीय सैन्य कालेज देहरादुन में स्वॉड ऑफ ऑनर सम्मान जीतकर रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ का गौरान्वित किया है। यह सम्मान हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र को दिया जाता है। साथ ही एनडीए की परीक्षा में अक्षज दत्त शर्मा ने 32वां रैक लाया है। जनवरी 2025 में अक्षत को अब फाईटर प्लेन उड़ाने का सौभाग्य मिलने वाला है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जेएसपी कंपनी के हील व्यू कालोनी में रहने वाले हितेश दत्त शर्मा, माता कविता शर्मा के बड़े बेटे अक्षज दत्त शर्मा ने एनडीए की परीक्षा में 32वां रैंक लाकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरान्वित किया है। अक्षज अब जनवरी 2025 में एनडीए ज्वाइन करेगें। अक्षज को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी रैंक, ट्रेनिंग एथलेटिक्स और दूसरी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्वॉड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल दिया गया है। अक्षज के पिता हितेश दत्त शर्मा बताते हैं कि कक्षा दूसरी से ही अक्षज सेना में जाकर देशसेवा करने के सपने देखता था और कक्षा चौथी में हवाई जहान उड़ाने की बात कहता था। अब उसका यह सपना साकार होनें जा रहा है और संयोग से उसका चयन फ्लाइंग ब्रांच के लिये ही हुआ है। जिसके तहत उसे अब फाईटर प्लेन उड़ाने का सौभाग्य मिलने वाला है। अक्षज की इस उपलब्धी से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


रायगढ़ के छात्र अक्षज दत्त शर्मा ने बताया कि एनडीए (नेशनल डिफेंस अकादमी) के लिये चयनित हुआ है, इसकी तैयारी के संबंध में छात्र ने बताया कि शुरू से ही इसकी तैयारियों में जुटा हुआ था। 6 और 7वीं की कक्षा से ही उसने आरआईएमसी (राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कालेज) की तैयारियां शुरू कर चुका था। उसके बाद ही उसका आरएनएमसी में चयन हुआ। आरआईएमसी में सलेक्ट होनें के बाद उसने 5 साल की टेªनिंग की उसके बाद ही उसका एनडीए में चयन हुआ है। अक्षज दत्त शर्मा ने कहा कि मेरी पूरी सफलता का श्रेय में अपने माता-पिता को देना चाहता हूं, मेरे टीचर ने भी मुझे बहुत बेहतर पढ़ाया लेकिन माता-पिता हमेशा मुझे इसके लिये मोटिवेट करते रहे। उन्हीं की बदौलत आज मै यह मुकाम हासिल कर पाया हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में आरएनएमसी में लिया एडमिशन
अक्षज के पिता हितेश दत्त शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 7वीं तक की पढ़ाई ओपी जिंदल स्कूल में की उसके बाद आगे की पढाई के लिये आरआईएमसी (राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कालेज) यह सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल नही है। यह स्कूल पूरे भारत में एक ही जो कुल 25 बच्चों को लेता है हर 6 महीने में और इसमें छत्तीसगढ़ से एक सीट है। उनके बेटे अक्षज ने 2020 में इस स्कूल में एडमिशन मिला। यह उसके लिये पहली उपलब्धी रही। 

6 लाख बच्चों में मिला 32वां स्थान
आरआईएमसी में रहते हुए अक्षज ने 6 लाख से अधिक बच्चों में एनडीए के लिये 32वां स्थान हासिल किया। एनडीए में जाने की प्रक्रिया के तहत अक्षत ने रिटर्न क्लीयर किया, पांच दिन का एसएसबी होता है, उसे भी क्लीयर किया, उसके पश्चात मेडिकल हुआ इस तरह उसने 32वां रैंक हासिल कर लिया यह उसकी दूसरी उपलब्धी है। 


पांच साल की परफामेंस देखी जाती है
छात्र अक्षज के पिता हितेश दत्त शर्मा ने बताया कि आरआईएमसी में चयनित 25 बच्चों की पांच साल की परफामेंस देखी जाती है। इसमें से अक्षज दत्त शर्मा को सर्वे श्रेष्ठ कैडेट के तहत स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर सम्मान दिया गया। साथ ही राष्ट्रपति गोल्ड मेडल के अलावा और सम्मान के रूप में पांच हजार रूपये का चेक दिया गया है। यह रायगढ़ के छात्र अक्षज दत्त शर्मा की तीसरी उपलब्धी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed