Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   After defeat candidate supporters beat up some people in the village and created a ruckus in Raigarh

Raigarh: हार के बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव में कुछ लोगों के साथ की मारपीट, मचाया उत्पात

Wed, 19 Feb 2025 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजालला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजालला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 04:39 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पंचायत चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हमे वोट नही दिये हो कहकर गांव में गाली गलौज और कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा मचाया।

विज्ञापन
After defeat candidate supporters beat up some people in the village and created a ruckus in Raigarh
लोगों के साथ की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में पंचायत चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हमे वोट नही दिये हो कहकर गांव में गाली गलौज और कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा मचाया। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोतमा में हुए सरपंच चुनाव में हार से बौखलाये एक प्रत्याशी के समर्थकों ने बीती रात गांव के अनुसूचित जाति मोहल्ले में पहुंचकर हमे वोट नही दिये हो तुम्हारे कारण हमे चुनाव में हार का सामना करना पड़ कहकर कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए गांव में तोड़तोड़ की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में चूर लोगों ने उनके मोहल्ले में कई घंटो तक हंगामा करते रहे और चिल्ला-चिल्ला कर बोलते रहे कि तुमने हमें वोट नहीं दिया है तुम लोगों को गांव से बाहर भगाएंगे। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में हुए सरपंच चुनाव में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, इस चुनाव में आशीष गुप्ता की मां तुनजा गुप्ता चुनाव जीती हैं एवचं विलासनी गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा और उन्हीं के समर्थकों ने सिदार पारा और चैहान पारा में गाली गलौज तोडफोड करते हुए हंगामा मचाया। 
विज्ञापन


इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने गांव के पूर्व सरपंच आशीष गुप्ता को इस घटना से अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने डायल 112 के अलावा पुसौर थाने में उक्त मामले की शिकायत की। गांव में पुलिस पहुंचने के बाद हंगामा करने वाले लोग भाग गए। इस मामले में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि रात में गांव में हंगामा की शिकायत मिलते दल दल के साथ वे और उनकी टीम मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed