फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   accused who made a false promise of marriage was arrested in Raigarh

Raigarh: चार साल से थी दोस्ती... शादी के बहाने बनाता रहा संबंध, किश्त के नाम पर ठगा; पुलिस ने दबोचा

Thu, 10 Oct 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 09:46 PM IST
सार

रायगढ़ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
accused who made a false promise of marriage was arrested in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झूठा वादा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आज जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाने में पीडिता ने कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से दुर्गा प्रसाद 26 साल से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत मैसेन्जर और फोन के माध्यम से होने लगी, जिसके बाद वे अक्सर मिलने लगे। बीती दो जुलाई को दुर्गा प्रसाद ने युवती को स्टेशन चौक बुलाकर होटल में ले जाकर शादी करने का विश्वास दिलाया और शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


किश्त चुनाके के नाम पर लिये रुपये
पीड़िता ने यह भी बताया कि दुर्गा प्रसाद ने अपनी पीकअप गाड़ी की किश्त चुकाने के नाम पर युवती से लगभग एक लाख 50 हजार रुपये भी लिए हैं। 25 सितंबर को आरोपी ने घर आकर शादी से इंकार कर दिया और उसके बाद से युवती के प्रयासों के बावजूद उससे संपर्क नहीं कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ा 
युवती की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने त्काल कार्रवाई कर आरोपी दुर्गा प्रसाद को किसान के घर दबिश देकर हिरासत में लिया। जिससे घटना में प्रयुक्त दो वाहनों, स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 13- एपी 2941 और सुजुकी एक्सेस क्रमांक सीजी 13 डब्ल्यू 0418, को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed