Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Accused of Harassment on pretext of marriage arrested sent to jail by police in Raigarh

Raigarh: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 19 Nov 2024 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Accused of Harassment  on pretext of marriage arrested sent to jail by police in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग विश्वकर्मा 20 साल से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी। इसी दौरान अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया। 20 नवंबर 2023 को अनुराग ने युवती को शादी की बात कहने पर नाराज हो गया, अनुराग हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। 

विज्ञापन


परिजनों ने गाली गलौज कर भगाया था
28 अगस्त को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।   
विज्ञापन


कल शाम गिरफ्तार हुआ आरोपी
कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64 (2) (उ) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, पिछले एक माह से आरोपी फरार था, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल एवं उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे। कल शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed